CG News: छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 631 करोड़ रुपये
CG News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए 25 अगस्त का दिन खास होने जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे. सरकार ने त्योहार से पहले महिलाओं के खातों में राशि भेजने का फैसला लिया है.
31वीं किस्त में 631 करोड़ रुपये ट्रांसफर
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. आमतौर पर यह किस्त सितंबर में जारी होनी थी, लेकिन रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से इसे अगस्त में ही जारी किया जा रहा है.
)
हर महीने मिलती है आर्थिक सहायता
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. सरकार का कहना है कि इस राशि से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिल रही है. कई महिलाएं इस रकम का इस्तेमाल स्वास्थ्य, पोषण, इलाज और घरेलू जरूरतों के लिए कर रही हैं, जबकि कुछ लाभार्थी अपनी बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में भी राशि जमा कर रही हैं.
30 किस्तों में 19 हजार करोड़ से ज्यादा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है. सरकार के मुताबिक, इन किस्तों के माध्यम से करीब 19 हजार करोड़ रुपये सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है.
सरकार ने त्योहार से पहले लिया फैसला
रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त जारी करने के सरकार के फैसले से लाखों महिला हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा. बालोद में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके साथ ही बिहान दीदियों और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐसी योजनाओं को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
