MP News: एमपी पुलिस भर्ती पर बड़ा अपडेट, कांस्टेबल बैंड इंटरव्यू रिजल्ट पर हाईकोर्ट की रोक

MP News: एमपी पुलिस भर्ती पर बड़ा अपडेट, कांस्टेबल बैंड इंटरव्यू रिजल्ट पर हाईकोर्ट की रोक

MP News: एमपी पुलिस भर्ती पर बड़ा अपडेट, कांस्टेबल बैंड इंटरव्यू रिजल्ट पर हाईकोर्ट की रोक

MP News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कांस्टेबल बैंड भर्ती प्रक्रिया के इंटरव्यू का परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को बुलाने की प्रक्रिया पर सरकार से जवाब भी मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी.

हाई कोर्ट की सरकार को फटकार कहा: इंटरव्यू के बाद विज्ञापन में त्रुटि के नाम पर  भर्ती रद्द नहीं की जा सकती

उम्मीदवार ने उठाए सवाल

उज्जैन निवासी सुमित शर्मा ने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था. याचिका के अनुसार उन्होंने चयन प्रक्रिया के पहले और दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तीसरे चरण यानी साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया. सोमवार को न्यायमूर्ति मिलिंद फकड़े की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई की.

तीन गुना उम्मीदवार बुलाने का दावा

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि भर्ती विज्ञापन में उपलब्ध पदों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का प्रावधान था. आरोप है कि विभाग ने केवल दो गुना उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया. वहीं सरकार की ओर से याचिका खारिज करने की मांग करते हुए कहा गया कि उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है.

सरकार से मांगी पूरी जानकारी

दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता से विभाग से पूरी जानकारी लेकर अदालत में पेश करने को कहा है. कोर्ट ने यह भी पूछा है कि साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रक्रिया के आधार पर किया गया. इसके साथ ही इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की सूची भी पेश करने के निर्देश दिए गए हैं.

7 सितंबर वाले सप्ताह में अगली सुनवाई

हाईकोर्ट ने फिलहाल कांस्टेबल बैंड भर्ती का इंटरव्यू परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है. अब विभाग को चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों से संबंधित जानकारी कोर्ट के सामने रखनी होगी. मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

यह भी पढ़ें : MP News: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, West Central Railway चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें