MP News: चीनी की कीमतों को लेकर बढ़ी चिंता, शिवराज सिंह चौहान ने दिया राहत का भरोसा
MP News: देश के कई हिस्सों में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. कुछ जगहों पर शक्कर का भाव 60 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंचने की खबर है. त्योहारों के मौसम में बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को राहत का भरोसा दिया है. रायसेन दौरे के दौरान उनसे चीनी के दामों को लेकर सवाल पूछा गया.

शिवराज सिंह ने कहा, चिंता मत करो
रायसेन में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान से रक्षाबंधन के दौरान चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा, “सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो”. मंत्री के इस जवाब के बाद वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. उन्होंने प्रदेश की लाड़ली बहनों और लखपति दीदियों सहित सभी लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं.
थोक बाजार में कीमतों में गिरावट
बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि थोक बाजार में पिछले कुछ दिनों के दौरान चीनी के दाम करीब 15 प्रतिशत तक नीचे आए हैं. केंद्र सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 10 लाख टन ड्यूटी फ्री चीनी के आयात को मंजूरी दी है. इसके साथ ही बाजार में कालाबाजारी रोकने के लिए भी निगरानी और कार्रवाई बढ़ाई जा रही है.
सरकार के पास 36 लाख टन का स्टॉक
केंद्र सरकार के अनुसार देश में फिलहाल करीब 36 लाख टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध है. इसके अलावा 10 लाख टन चीनी का आयात किया जा रहा है. सरकार का अनुमान है कि घरेलू स्टॉक और आयात की अतिरिक्त व्यवस्था से बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव कम होगा. इससे त्योहारों के दौरान आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
त्योहारों में मिठास बनाए रखने की तैयारी
रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों के बीच चीनी की कीमतों पर सरकार की नजर बनी हुई है. एक तरफ बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए आयात का फैसला लिया गया है, तो दूसरी तरफ जमाखोरी और कालाबाजारी पर कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में अब लोगों को उम्मीद है कि चीनी की कीमतों में और कमी आएगी और त्योहारों के दौरान मिठास का बजट आम परिवारों पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी भुगतान में 648 करोड़ की गड़बड़ी, 24 विभागों के 187 अधिकारी जांच के दायरे में
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
