Rewa News: रीवा जिला अस्पताल का निरीक्षण, फायर सेफ्टी से लेकर स्तनपान कक्ष तक व्यवस्थाओं पर सवाल
Rewa News: रीवा में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने जिला चिकित्सालय और बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया. जिला अस्पताल में उन्होंने ICU और मेडिसिन वार्ड समेत अलग-अलग व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कई जरूरी व्यवस्थाओं से जुड़े दस्तावेज और सुविधाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए.

फायर सेफ्टी और ओपीडी व्यवस्था पर सवाल
जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी और पानी की जांच से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर बालकृष्ण गोयल ने नाराजगी जताई. उन्होंने अस्पताल में विशाखा गाइडलाइन के अनुसार बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए. वहीं OPD पर्ची वितरण व्यवस्था को भी बेहतर करने को कहा गया. उन्होंने पर्ची की राशि से संबंधित जानकारी का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए.
स्तनपान कक्ष की व्यवस्था सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के स्तनपान कक्ष की स्थिति भी ठीक नहीं मिली. कक्ष की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर विशेष मॉनिटर ने तत्काल सुधार कराने को कहा. निरीक्षण के समय CMHO डॉ. सुधाकर पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा और अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे. अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
बाल सम्प्रेक्षण गृह में 37 बच्चे मिले
जिला अस्पताल के बाद बालकृष्ण गोयल ने बाल सम्प्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया. उस समय वहां 37 बच्चे मौजूद थे. उन्होंने बच्चों से बातचीत कर नाश्ता, भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान भोजन और नाश्ते की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. बच्चों से उनकी जरूरतों को लेकर भी जानकारी ली गई.
सुरक्षा और काउंसलिंग पर जोर
विशेष मॉनिटर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने बच्चों की नियमित काउंसलिंग कराने और उनके लिए इंडोर गेम की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, प्रभारी अधिकारी और बाल सम्प्रेक्षण गृह के बच्चे मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : Rewa News: CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर रीवा कलेक्टर सख्त, 19 अधिकारियों से मांगा जवाब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
