CG News: सुकमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

CG News: सुकमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

CG News: सुकमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. सुकमा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.

MP Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती,  जानिए कहां और कैसे करें आवेदन | madhya pradesh anganwadi karyakarta evam sahayika  bharti MP Online Chayan Portal ...

इन केंद्रों पर होगी भर्ती

यह भर्ती एकीकृत बाल विकास परियोजना, सुकमा के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद तुमलगुड़ा, उरसांगल 2, मंडीमरका 02 और 03, कोण्डासांवली 01, मेड़वाही 3 और बैनपल्ली केंद्र में रिक्त बताए गए हैं. वहीं, सहायिका के पद मिचीगुड़ा, टेकलगुड़ा, कलाईगुड़ा, सिलगेर 2 और ताड़मेटला 02 केंद्र के लिए हैं, महिला अभ्यर्थी 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें.

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद भर्ती से संबंधित विकल्प का चयन कर मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करने होंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 है, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी, निलंबित शिक्षकों की होगी समीक्षा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें