Rewa News: गुढ़ में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत से मचा कोहराम, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

Rewa News: गुढ़ में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत से मचा कोहराम, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

Rewa News: गुढ़ में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत से मचा कोहराम, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

Rewa News: रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. भैरव बाबा मोड़ के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की जान चली गई. हादसे में एक ही परिवार के दादा और उनकी दो मासूम पोतियों की मौत हुई, जबकि दूसरी ओर बाइक सवार युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Rewa Sanjay Gandhi Hospital: दो महिलाओं के बीच झड़प, जमकर चले लात घूंसे,  वीडियो वायरल

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

बताया गया कि चौड़ीयार गांव की रहने वाली 4 वर्षीय शिवी और 5 वर्षीय शक्ति रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए गुढ़ बाजार गई थीं. वापसी के दौरान रास्ते में उन्हें उनके दादा विंध्यवासिनी तिवारी उर्फ बबलू मिल गए. इसके बाद दोनों बच्चियां उनके साथ स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकलीं. इसी दौरान भैरव बाबा मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद तीन लोगों की गई जान

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 4 वर्षीय शिवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं शक्ति और उनके दादा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. बाइक चला रहे 22 वर्षीय पंकज सिंह, निवासी मझौली, सीधी भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उपचार के दौरान उसकी जान चली गई.

बाइक पर तीन युवकों के होने की जानकारी

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. शुरुआती जांच में बाइक की तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और बाइक पर सवार अन्य युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही चौड़ीयार गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जिन बच्चियों के लिए परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, उनकी सड़क हादसे में मौत से खुशियां गम में बदल गईं. गुढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक और स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: BJP नेता से विवाद के बाद सिविल लाइन TI हटाए गए, रक्षित केंद्र भेजे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें