CG News: छत्तीसगढ़ के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, अब E-KYC जरूरी
CG News: छत्तीसगढ़ के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए E-KYC की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और राजधानी के डीडीनगर जोन में इसका ट्रायल भी चल रहा है. 1 सितंबर से उपभोक्ता Mor Bijli App के जरिए घर बैठे E-KYC कर सकेंगे. इसके अलावा बिजली दफ्तरों में अलग काउंटर और मीटर रीडरों के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Mor Bijli App से घर बैठे E-KYC
उपभोक्ताओं को E-KYC के लिए आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन का BP नंबर जरूरी होगा. Mor Bijli App में आधार नंबर दर्ज करने के बाद आधार और बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम का मिलान किया जाएगा. जानकारी सही होने पर OTP के जरिए प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इसके बाद सेल्फी अपलोड करते ही E-KYC पूरा किया जा सकेगा, पॉवर कंपनी ने इस अभियान में प्रदेश के 5 हजार से अधिक मीटर रीडरों को भी शामिल किया है. मीटर रीडर महीने के 15 दिन सामान्य मीटर रीडिंग का काम करेंगे, जबकि बाकी 15 दिन उपभोक्ताओं के घर जाकर E-KYC कराने में मदद करेंगे. इससे उन लोगों को भी सुविधा मिलेगी, जिन्हें मोबाइल एप के जरिए प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है.
बिजली दफ्तरों में अलग काउंटर
प्रदेश के पॉवर कंपनी के DC सेंटरों में E-KYC के लिए अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं. यहां आधार के साथ फेस और थंब इंप्रेशन के जरिए भी प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा रहेगी. उपभोक्ता अपने क्षेत्र के बिजली कार्यालय में जाकर आधार कार्ड और बिजली बिल के साथ E-KYC करा सकेंगे. बिल से कनेक्शन का BP नंबर लिया जाएगा, अगर बिजली कनेक्शन और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग है, तो पहले बिजली कनेक्शन में नाम सुधारने की प्रक्रिया की जाएगी. इसके बाद E-KYC पूरा होगा. वहीं, यदि कनेक्शन किसी ऐसे परिवार सदस्य के नाम पर है जिनका निधन हो चुका है, तो मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर कनेक्शन का नाम बदला जा सकेगा. नाम परिवर्तन के बाद संबंधित उपभोक्ता की E-KYC प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
यह भी पढ़ें : CG News: धान खरीदी में AI और डिजिटल सिस्टम से होगी निगरानी, 100% ऑनलाइन सत्यापन की तैयारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
