CG News: CM साय से शिक्षकों की मुलाकात, TET और वेतन विसंगति पर हुई चर्चा

CG News: CM साय से शिक्षकों की मुलाकात, TET और वेतन विसंगति पर हुई चर्चा

CG News: CM साय से शिक्षकों की मुलाकात, TET और वेतन विसंगति पर हुई चर्चा

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने देर रात मुलाकात की. बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई लंबित मामलों पर चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने TET की अनिवार्यता, पदोन्नति में TET की शर्त और सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.

Delegation of Chhattisgarh Assistant Teachers' and Teachers' Federation meets the CM.

TET को लेकर CM साय का आश्वासन

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के सामने TET अनिवार्यता को लेकर नौकरी जाने की आशंका जताई. इस पर CM विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि TET के कारण किसी भी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी. सरकार शिक्षकों की चिंता को दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्था तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, मुख्यमंत्री ने बताया कि TET से संबंधित नियमों और व्यवस्थाओं का मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में अध्ययन किया जा रहा है. सरकार दूसरे राज्यों में अपनाए गए व्यावहारिक समाधानों को देख रही है. बेहतर व्यवस्था मिलने पर उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर भी विचार किया जाएगा.

वेतन विसंगति पर भी हुई बात

बैठक में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मामला भी उठाया गया. फेडरेशन ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से लंबित है और शिक्षक इसके समाधान की मांग कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, वेतन विसंगति का समाधान ‘मोदी की गारंटी’ में शामिल है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, मुलाकात के दौरान जशपुर से आई शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री साय को रक्षा सूत्र बांधा. प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय पदाधिकारी और जशपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. CM के आश्वासन के बाद फेडरेशन ने उम्मीद जताई कि TET, पदोन्नति और वेतन विसंगति से जुड़े मामलों में जल्द सकारात्मक पहल होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: जन्माष्टमी समेत 4 पर्वों पर मांस-मटन बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें