CG News: CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री के बाद स्कैन कॉपी और री-इवैल्यूएशन का शेड्यूल जारी
CG News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के बाद अंक सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी और पुनर्मूल्यांकन से जुड़ी तारीखें जारी कर दी हैं. जिन विद्यार्थियों को अपने अंकों को लेकर आपत्ति है, वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. CBSE ने इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की है.

31 अगस्त से स्कैन कॉपी के लिए आवेदन
CBSE के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल विद्यार्थी 31 अगस्त से अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर निर्धारित की गई है. छात्रों को पहले अपनी पसंद के विषय की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करना होगा, जिसके बाद अन्य उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपए प्रति विषय शुल्क देना होगा. वहीं, अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 8 सितंबर तक चलेगी. अंक सत्यापन के लिए 100 रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है. विद्यार्थी जरूरत के अनुसार दोनों सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रक्रियाओं के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा. तय समय सीमा समाप्त होने के बाद जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. शुल्क का भुगतान UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा. पोस्टल ऑर्डर, DD, मनी ऑर्डर, चेक या नकद भुगतान की सुविधा नहीं होगी, CBSE के निर्देशों के मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा का पालन करना जरूरी है. गलत तरीके से जमा किए गए आवेदन बिना किसी सूचना के निरस्त किए जा सकते हैं. प्रत्येक चरण के लिए एक विद्यार्थी का केवल एक आवेदन स्वीकार किया जाएगा. इसलिए आवेदन करने से पहले छात्रों को सभी जानकारी और शुल्क संबंधी नियम ध्यान से जांच लेने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें : CG News: PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP का एक महीने का अभियान, 17 सितंबर से होगी शुरुआत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
