Rewa News: रीवा के नेशनल अस्पताल में मरीज पर गिरी लिफ्ट, मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, जांच की मांग

Rewa News: रीवा के नेशनल अस्पताल में मरीज पर गिरी लिफ्ट, मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, जांच की मांग

Rewa News: रीवा के नेशनल अस्पताल में मरीज पर गिरी लिफ्ट, मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, जांच की मांग

Rewa News: रीवा के नेशनल अस्पताल में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमरपाटन के लालपुर निवासी 50 वर्षीय सुरेश सेन के रूप में हुई है. बताया गया कि पेड़ से गिरने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. परिजनों का आरोप है कि मरीज को स्ट्रेचर सहित लिफ्ट में ले जाया गया, जहां हादसे में उनका शरीर बुरी तरह कुचल गया और उनकी जान चली गई.

National Hospital Fire Rewa | Short Circuit Panic

हादसे के बाद अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

सुरेश सेन की मौत की खबर सामने आने के बाद रविवार को उनके परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया.

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन बृजेश सेन का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा के लिए अस्पताल में पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, सोनू सेन ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट और बदसलूकी की. परिवार ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहिए.

जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रीवा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को बेहद गंभीर बताया. पटवारी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल उठना चिंता का विषय है. उन्होंने अस्पतालों में सुरक्षा मानकों, नियमों और निगरानी व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगा है.

पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, सुरेश सेन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से हादसे और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. प्रदर्शनकारी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग पर कायम हैं.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के जलप्रपातों पर उमड़ी भीड़, खूबसूरती के बीच जान जोखिम में डाल रहे सैलानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें