Rewa News: रीवा के जलप्रपातों पर उमड़ी भीड़, खूबसूरती के बीच जान जोखिम में डाल रहे सैलानी

Rewa News: रीवा के जलप्रपातों पर उमड़ी भीड़, खूबसूरती के बीच जान जोखिम में डाल रहे सैलानी

Rewa News: रीवा के जलप्रपातों पर उमड़ी भीड़, खूबसूरती के बीच जान जोखिम में डाल रहे सैलानी

Rewa News: रीवा और विंध्य क्षेत्र में बारिश के बाद जलप्रपात पूरे शबाब पर हैं, सोमवार को केवटी जलप्रपात, चचाई प्रपात और टमस नदी के आसपास बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चे प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते दिखाई दिए, लेकिन भीड़ के बीच कई लोग सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते भी नजर आए.

सुरक्षा घेरा पार कर सेल्फी लेते दिखे लोग

बैकुंठपुर से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर केवटी जलप्रपात में सुरक्षा के लिए फेंसिंग और प्रतिबंधित प्वाइंट बनाए गए हैं, इसके बावजूद कुछ पर्यटक सुरक्षा घेरा पार कर झरने के करीब पहुंचते और सेल्फी लेते नजर आए, जबकि बारिश के कारण यहां पानी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.

इस जगह पर जाने के लिए प्रशासन ने प्रतिबंध लगाए हैं, बावजूद इसके लोग पहुंच रहे।

टमस नदी के पास भी बढ़ा जोखिम

बसामन मामा क्षेत्र के चचाई प्रपात और टमस नदी के पुल पर भी सैलानियों की भीड़ दिखाई दी, लोग बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखने के लिए नदी के करीब पहुंचते नजर आए, हाल ही में एक युवक के टमस नदी में छलांग लगाने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, फिर भी लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं.

पूरवा जलप्रपात का गेट किया गया बंद

लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और जलप्रपातों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है, खतरे को देखते हुए पूरवा जलप्रपात का गेट फॉरेस्ट गार्ड ने बंद कर दिया है, इसके बावजूद कुछ लोग प्रतिबंधित और खतरनाक स्थानों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पर्यटन स्थलों पर खुले में शराबखोरी की शिकायतों ने भी सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है.

पुलिस और वन विभाग से निगरानी की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग से जलप्रपातों और नदी के आसपास संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने वालों पर कार्रवाई और शराबखोरी पर रोक लगाने की अपील की गई है, सैलानियों से भी तेज बहाव वाले हिस्सों में जाने, सेल्फी लेने और स्टंट करने से बचने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में टमस नदी में लापता युवक की तलाश फिर शुरू, तेज बहाव बना चुनौती

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें