Satna News: भारी बारिश के चलते 2 दिन स्कूल बंद, 700 लोगों का रेस्क्यू
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है, जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे, यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को राहत
जारी आदेश के मुताबिक सतना में अतिवृष्टि के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ है, ऐसे में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की गई है. अवकाश शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, CBSE, ICSE, जवाहर नवोदय विद्यालय और अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा, आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी किया गया है.
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप
लगातार बारिश का सबसे ज्यादा असर चित्रकूट क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, यहां मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घाट जलमग्न हो गए हैं. करीब 14 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद रामघाट समेत कई इलाकों में पानी भर गया, वहीं कोटर, बीरसिंहपुर और कोठी क्षेत्र में भी बारिश और बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है, कई गांवों में सेमरावल नदी का पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं.
अब तक 700 लोगों का किया गया रेस्क्यू
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और राहत दल लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं, अब तक करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट के आरोग्यधाम पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत कार्यों की जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
तीन दिन चित्रकूट में कैंप करेंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ACS, कलेक्टर, SP समेत अन्य अधिकारियों को तीन दिन तक चित्रकूट में मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है. प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना और बारिश तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करना है, वहीं मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: अमिलिया-जोगदहा पुल के पास नदी में दिखा महिला का शव, तेज बहाव में बह गया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
