CG News: बलौदाबाजार ने जल संरक्षण में बनाया रिकॉर्ड, देशभर में मिला 8वां स्थान

CG News: बलौदाबाजार ने जल संरक्षण में बनाया रिकॉर्ड, देशभर में मिला 8वां स्थान

CG News: बलौदाबाजार ने जल संरक्षण में बनाया रिकॉर्ड, देशभर में मिला 8वां स्थान

CG News: बलौदाबाजार जिले ने वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान-3.0’ में जिले को देश के Top-10 जिलों में जगह मिली है. बलौदाबाजार ने इस अभियान में 8वां स्थान हासिल किया है. जिले में बड़े पैमाने पर जल संचयन संरचनाओं का निर्माण और लोगों की सक्रिय भागीदारी इस उपलब्धि की प्रमुख वजह मानी जा रही है.

2.46 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं तैयार

बलौदाबाजार जिले में अब तक 2 लाख 46 हजार 488 वर्षा जल संचयन संरचनाएं तैयार की जा चुकी हैं. इन संरचनाओं के जरिए करीब 5,146.30 लाख लीटर पानी संग्रहित करने की क्षमता विकसित हुई है. अभियान में 10 लाख 78 हजार 911 लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी दर्ज की गई है. जल संरक्षण का अभियान जिले के 736 गांवों, 519 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय क्षेत्रों तक पहुंचाया गया, जहां बारिश के पानी को रोकने और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए अलग-अलग स्तर पर काम किए गए.

जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा जल संरक्षण  एवं भू-जल पुनर्भरण की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं ...

‘मोर गांव-मोर पानी’ से बढ़ी जनभागीदारी

‘मोर गांव-मोर पानी अभियान 3.0’ के तहत जल संरक्षण को लोगों की भागीदारी से जोड़कर आगे बढ़ाया गया. प्रधानमंत्री आवासों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, डबरी और चेकडैम निर्माण, खेतों और सामुदायिक क्षेत्रों में जल संरचनाएं, नाला उपचार और गैबियन स्ट्रक्चर जैसे कामों पर जोर दिया गया. इसके साथ ही भू-जल रिचार्ज को बढ़ावा देने के लिए भी कई स्तर पर प्रयास किए गए. मकसद बारिश के पानी को स्थानीय स्तर पर रोकना और उसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना रहा.

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम..., ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के  तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि  अपने नाम की है। हमारे सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, ...

जल संरक्षण को बनाया गया जन आंदोलन

जिले में जल संरक्षण को सिर्फ सरकारी निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया. ग्राम पंचायतों के साथ महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों को अभियान में शामिल किया गया. लोगों को जागरूक करने के लिए जल चौपाल, रैलियां, रंगोली, दीप प्रज्वलन और दूसरी सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की गईं. जिला प्रशासन ने ‘हर घर पानी घर में, मोहल्ले का पानी मोहल्ले में, खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में’ की अवधारणा को जमीन पर उतारने पर विशेष जोर दिया.

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के मॉडल की चर्चा

नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा की. इसी दौरान बलौदाबाजार की राष्ट्रीय उपलब्धि भी सामने आई. 2.46 लाख से अधिक जल संचयन संरचनाओं, 10 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी और गांवों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक चलाए गए अभियान ने जिले को देश के Top-10 में पहुंचाया है. बलौदाबाजार की यह पहल जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी से जोड़ने का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई है.

यह भी पढ़ें : CG News: संजय अग्रवाल समेत 3 नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें