Rewa News: बाढ़ के बीच SDERF का साहसिक रेस्क्यू अभियान, बीमारों तक पहुंचाई दवा और जरूरी सामान

Rewa News: बाढ़ के बीच SDERF का साहसिक रेस्क्यू अभियान, बीमारों तक पहुंचाई दवा और जरूरी सामान

Rewa News: बाढ़ के बीच SDERF का साहसिक रेस्क्यू अभियान, बीमारों तक पहुंचाई दवा और जरूरी सामान

Rewa News: रीवा के तराई अंचल में टमस नदी के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच SDERF की टीम ने व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया. जिला सेनानी और कलेक्टर के निर्देश पर SDERF निरीक्षक विकास पाण्डेय, DRC और टीम ने SDM व तहसीलदार के साथ प्रभावित क्षेत्रों में बोट के जरिए पहुंच बनाई. सितलाहा, जवा, जानकहाई, बासुहारन, बनवा, चांदी और नीवा सहित कई गांवों में पहुंचकर टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की और जरूरतमंद ग्रामीणों को बाहर निकाला.

महाना संगम पर बोट का बिगड़ा संतुलन

रेस्क्यू के दौरान टमस नदी के साथ महाना नदी के संगम पर पानी का बहाव बेहद तेज था. फंसे लोगों तक पहुंचने के दौरान SDERF की बोट को कई बार तेज धार का सामना करना पड़ा और उसका संतुलन भी बिगड़ा. कुछ स्थानों पर पानी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बोट का इंजन भी कमजोर पड़ता नजर आया. इसके बावजूद टीम ने सावधानी और साहस के साथ आगे बढ़ते हुए प्रभावित गांवों तक पहुंच बनाई और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया.

देवखर-घुनघटा मार्ग पर फंसे लोगों को निकाला

देवखर से घुनघटा के बीच मार्ग करीब तीन दिन से बाधित था, जिसके चलते कई लोग वहां फंसे हुए थे. SDERF की टीम ने बोट के जरिए मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया. घुनघटा में कई लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर टीम डॉक्टर को भी अपने साथ लेकर गांव पहुंची. डॉक्टर ने ग्रामीणों की जांच कर उपचार किया और इसके बाद सुरक्षित वापस लौटे. अभियान के दौरान प्रभावित गांवों में दवाइयां, सूखा राशन और सब्जियां भी पहुंचाई गईं.

महिलाओं और जरूरतमंदों को सुरक्षित पहुंचाया

रेस्क्यू अभियान के दौरान जवा से अकौरी तक चार से पांच महिलाओं को भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया. टीम ने जलभराव से प्रभावित इलाकों में लोगों की जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई और लगातार ग्रामीणों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की. जनप्रतिनिधि और सरपंच भी कई स्थानों पर टीम के साथ मौजूद रहे. प्रशासन और रेस्क्यू टीम के समन्वय से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम लगातार जारी रहा.

गुरगुदा और देवखर से ग्रामीणों का रेस्क्यू

SDERF टीम ने ग्राम गुरगुदा से जोगेन्द्र केवट, रघुवर केवट, श्यामवती केवट, अजय केवट, बृजकिशोर केवट, बुद्धराज केवट, देवलाल केवट, राजेश केवट, धर्मेंद्र केवट, पप्पू केवट और पंडित केवट को सुरक्षित निकाला. वहीं ग्राम देवखर से रंजीत चर्मकार, कौशल्या नन्दन, रामदुलारी चर्मकार, रामप्रसाद चर्मकार, सविता चर्मकार, शीला चर्मकार और गंगा प्रसाद चर्मकार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. शाम 7:15 बजे अभियान समाप्त हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने SDERF टीम का आभार जताते हुए उसके साहसिक प्रयासों की सराहना की.

यह भी पढ़ें : Rewa News: बेटी और नवजात की मौत का न्याय मिलने तक धरने पर रहेंगे पिता, FIR दर्ज कराने की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें