CG News: जस्टिस रमेश सिन्हा रिटायर, संजय कुमार अग्रवाल बने कार्यवाहक चीफ जस्टिस

CG News: जस्टिस रमेश सिन्हा रिटायर, संजय कुमार अग्रवाल बने कार्यवाहक चीफ जस्टिस

CG News: जस्टिस रमेश सिन्हा रिटायर, संजय कुमार अग्रवाल बने कार्यवाहक चीफ जस्टिस

CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए. उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. राष्ट्रपति ने संविधान के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह नियुक्ति की है.

Justice Sanjay Kumar Agrawal

न्यायिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है. कार्यवाहक चीफ जस्टिस के तौर पर वह हाई कोर्ट की न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं. खास बात यह है कि उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया जा चुका है. हालांकि, वहां कार्यभार संभालने से पहले फिलहाल उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. राष्ट्रपति के आदेश के बाद वह नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

बिलासपुर से है जस्टिस अग्रवाल का संबंध

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा रतनपुर से हासिल की, इसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर से बीएससी और कानून की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री भी प्राप्त की है, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए डिप्टी एडवोकेट जनरल और एडवोकेट जनरल के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाई है. उन्हें 16 सितंबर 2013 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. इसके बाद 8 मार्च 2016 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. अब चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर के नक्सल प्रभावित गांव में रात 10 बजे कलेक्टर ने लगाई चौपाल, जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें