CG News: शिक्षक दिवस पर 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

CG News: शिक्षक दिवस पर 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

CG News: शिक्षक दिवस पर 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल करेंगे सम्मानित

CG News: आज 5 सितंबर 2026 को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा. उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित शिक्षकों को राज्यपाल रमेन डेका सम्मानित करेंगे. सम्मान समारोह शनिवार सुबह 11 बजे लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.

कई जिलों से चुने गए शिक्षक

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 64 शिक्षकों का चयन किया गया है. इनमें प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं. वर्ष 2024-25 के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर और कोरबा समेत कई जिलों के शिक्षकों को चुना गया है.

Teachers Day: छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित  किया गया | 64 Teachers Of Chhattisgarh Were Awarded The Governors Award In  Raipur

चार शिक्षकों को मिलेगा नवाचार पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को भी समारोह में विशेष सम्मान दिया जाएगा. नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार शिक्षकों का चयन किया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार महान साहित्यकारों की स्मृति में राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार भी प्रदान करती है. हर साल प्रदेशभर से चार शिक्षकों को इस विशेष सम्मान के लिए चुना जाता है.

teachers day 2026

50 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में दिए जाते हैं. इस पुरस्कार के लिए चयनित प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रुपए की सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है. इसके जरिए शिक्षा के साथ साहित्य और सामाजिक योगदान को भी सम्मान देने का प्रयास किया जाता है.

शालीन पोशाक में पहुंचने के निर्देश

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. विभाग की ओर से 4 और 5 सितंबर को समारोह में शामिल होने वाले शिक्षकों को शालीन पोशाक में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया जाएगा और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: जस्टिस रमेश सिन्हा रिटायर, संजय कुमार अग्रवाल बने कार्यवाहक चीफ जस्टिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें