CG News: 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए E-KYC जरूरी, मोर बिजली एप से एक मिनट में होगा काम
CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन रखने वाले करीब 65 लाख उपभोक्ताओं के लिए अब E-KYC कराना जरूरी कर दिया गया है. घरेलू, गैरघरेलू समेत सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को इस प्रक्रिया से गुजरना होगा. छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने E-KYC की सुविधा शुरू कर दी है, जिसे उपभोक्ता मोर बिजली एप के जरिए घर बैठे भी पूरा कर सकते हैं.
मोर बिजली एप से एक मिनट में KYC
उपभोक्ताओं को E-KYC के लिए आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन का BP नंबर चाहिए होगा. मोर बिजली एप पर आधार नंबर दर्ज करने के बाद कनेक्शन में दर्ज नाम का आधार से मिलान किया जाएगा. इसके बाद मोबाइल पर OTP आएगा और फेस वेरिफिकेशन के लिए सेल्फी का विकल्प मिलेगा. प्रक्रिया पूरी होते ही E-KYC हो जाएगी और इसमें करीब एक मिनट या उससे भी कम समय लग सकता है.
घर-घर जाकर मदद करेंगे मीटर रीडर
पावर कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 5 हजार से अधिक मीटर रीडरों को भी E-KYC अभियान से जोड़ने का फैसला किया है. मीटर रीडर महीने के 15 दिन नियमित रूप से मीटर रीडिंग का काम करेंगे, जबकि बाकी 15 दिनों में उपभोक्ताओं के घर जाकर E-KYC कराने में सहायता करेंगे. इससे उन लोगों को सुविधा मिलेगी, जो मोबाइल एप के जरिए खुद प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं.
![]()
बिजली दफ्तरों में भी बनाए जाएंगे काउंटर
प्रदेशभर के पावर कंपनी के DC सेंटर में E-KYC के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की जा रही है. यहां उपभोक्ताओं के लिए फेस और थंब वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. E-KYC कराने के लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड और बिजली बिल साथ ले जाना होगा, जिससे कनेक्शन का BP नंबर लिया जा सके. ज्यादातर DC सेंटरों में सोमवार से ये काउंटर शुरू होने की जानकारी दी गई है.
नाम में अंतर होने पर पहले होगा सुधार
अगर बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम और आधार कार्ड के नाम में अंतर पाया जाता है, तो पहले बिजली कनेक्शन में नाम सुधारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसके बाद E-KYC होगी. वहीं, यदि बिजली कनेक्शन किसी ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका निधन हो चुका है, तो मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर कनेक्शन का नाम बदला जा सकेगा. पावर कंपनी का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से पूरी हो और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी या लंबी लाइन का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें : CG News: शिक्षक दिवस पर 64 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
