Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत मामले में प्रशासन का बड़ा कदम, SDM करेंगी पूरे घटनाक्रम की जांच

Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत मामले में प्रशासन का बड़ा कदम, SDM करेंगी पूरे घटनाक्रम की जांच

Rewa News: कल्पना मिश्रा की मौत मामले में प्रशासन का बड़ा कदम, SDM करेंगी पूरे घटनाक्रम की जांच

Rewa News: रीवा के गांधी स्मारक चिकित्सालय के स्त्रीरोग विभाग में 26 अगस्त 2026 को प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं. रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी SDM सिरमौर दृष्टि जायसवाल को सौंपी है. जांच अधिकारी को पूरे मामले की तथ्यात्मक पड़ताल कर 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

रीवा कलेक्टर का एक्शन अवतार, ऑफिस में नहीं घुस पाए कर्मचारी और अधिकारी, लगी  क्लास

भर्ती से इलाज तक खंगाली जाएगी पूरी प्रक्रिया

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कल्पना मिश्रा को अस्पताल में कब और किन परिस्थितियों में भर्ती कराया गया था. इसके बाद डॉक्टरों ने कौन-कौन से परीक्षण किए, क्या चिकित्सकीय सलाह दी गई और किस तरह का उपचार किया गया, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी. अस्पताल से छुट्टी के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति और आगे हुए उपचार की परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है. साथ ही नवजात शिशु की मौत से जुड़े घटनाक्रम की भी पड़ताल की जाएगी.

पापा ये मुझे मार डालेंगे, रीवा में डिलीवरी रूम से रोते हुए निकली गर्भवती,  अगले पल बच्चे समेत मौत

डॉक्टर और स्टाफ की भूमिका की होगी जांच

SDM की जांच में अस्पताल में हुई पूरी घटना के साथ संबंधित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों की भूमिका भी देखी जाएगी. स्त्रीरोग विभागाध्यक्ष, अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के डीन सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों की भूमिका और किसी संभावित लापरवाही की भी जांच होगी. इसके अलावा परिजनों की ओर से लगाए गए कथित अवैध लाभ मांगने के आरोपों की भी जांच किए जाने की बात आदेश में कही गई है.

राज्य स्तरीय जांच रिपोर्ट भी होगी शामिल

कलेक्टर ने जांच अधिकारी को मामले की पड़ताल के बाद स्पष्ट अभिमत के साथ तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. जांच के दौरान घटना की तकनीकी पड़ताल के लिए गठित राज्य स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा जाएगा. प्रशासनिक जांच का उद्देश्य पूरे घटनाक्रम के तथ्यों को सामने लाना और उपचार के दौरान किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता हुई थी या नहीं, इसका पता लगाना है.

न्याय की मांग को लेकर धरना जारी

इधर कल्पना मिश्रा के परिजन न्याय और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं. परिजनों का कहना है कि मामले में जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. इससे पहले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं. अब प्रशासन की ओर से जांच के आदेश के बाद परिजनों और आंदोलनकारियों की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे मामले की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: कल्पना मिश्रा मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, अभय मिश्रा और सुखेंद्र सिंह बन्ना ने रखा मौन व्रत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें