Rewa News: रीवा में नहर के तेज बहाव में बहा युवक, SDRF ने सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद किया शव
Rewa News: रीवा के गुरुकुल स्कूल रोड, खैरा स्थित नहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. नहर पार करने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से तीन युवक बहने लगे. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अमर सिगोटे पानी के तेज बहाव में बह गया.
स्कूटी से नहर पहुंचे थे तीनों युवक
SDRF कमांडर विकास पांडेय के मुताबिक अमर सिगोटे बंदरिया रोड, वार्ड क्रमांक 35, रीवा का रहने वाला था. तीनों युवक स्कूटी से नहर के पास पहुंचे थे और उसे पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे तीनों युवक मुश्किल में फंस गए. दो लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि अमर का पता नहीं चल सका.
स्कूटी मिलने के बाद तेज हुई तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू की. नहर के किनारे अमर की स्कूटी मिली, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने आसपास के हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया. पानी का बहाव तेज होने के कारण जवानों को तलाशी अभियान के दौरान काफी चुनौती का सामना करना पड़ा. पुलिस और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे.
तीन घंटे चला सर्च ऑपरेशन
अमर की तलाश में SDRF की टीम ने सोमवार को करीब तीन घंटे तक नहर में सर्च अभियान चलाया. टीम ने पानी के बहाव और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की. काफी प्रयास के बाद आखिरकार अमर सिगोटे का शव बरामद कर लिया गया. शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल बन गया.
पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
SDRF द्वारा शव बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों से अपील की जा रही है कि तेज बहाव वाली नहरों और जलस्रोतों को पार करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें. बारिश के मौसम में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से ऐसे स्थानों पर हादसे का खतरा और अधिक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: कल्पना मिश्रा मौत मामले में CBI जांच की मांग, विंध्य नागरिक अधिकार मंच ने दिया धरना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
