MP News: लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1500 रुपये
MP News: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी होने के बाद अब लाभार्थी महिलाओं को 40वीं किस्त का इंतजार है. सितंबर महीने में मिलने वाली किस्त को लेकर महिलाओं की नजर सरकार की ओर से होने वाले भुगतान पर टिकी हुई है. पिछले महीने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के खातों में योजना की 1500 रुपये की राशि के साथ 250 रुपये का शगुन भी भेजा गया था. इस तरह पिछली बार कुल 1750 रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

15 सितंबर से पहले आने की संभावना
लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त सितंबर में जारी की जानी है. फिलहाल सरकार की ओर से किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि पिछले भुगतान के पैटर्न को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि राशि 15 सितंबर से पहले महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच सकती है. योजना के तहत सरकार डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में रकम भेजती है.

ऐसे चेक करें योजना में अपना नाम
लाभार्थी महिलाएं लाडली बहना योजना की सूची में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी. होम पेज पर अंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर या समग्र आईडी के जरिए जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP और कैप्चा कोड को भरकर सत्यापन करना होगा. फिर जिला, तहसील, ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करके सूची डाउनलोड कर अपना नाम देखा जा सकता है.
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास समग्र पोर्टल से जारी परिवार या सदस्य आईडी होना जरूरी है. इसके साथ आधार कार्ड और समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. योजना से जुड़े लाभ के लिए समग्र आईडी की e-KYC पूरी होना भी जरूरी है. वहीं बैंक खाता डीबीटी से लिंक होना चाहिए, ताकि सरकार की ओर से जारी राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच सके.
आधिकारिक अपडेट का करना होगा इंतजार
40वीं किस्त की संभावित तारीख को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने भुगतान की निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसलिए लाभार्थी महिलाओं को अंतिम तारीख के लिए सरकारी अपडेट का इंतजार करना चाहिए. किस्त जारी होने के बाद पात्र महिलाओं के खाते में निर्धारित राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी. महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम और योजना से जुड़ी जानकारी भी समय-समय पर चेक कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: 5 डे वीक की मांग को लेकर 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, आज से 3 दिन तक प्रभावित रहेगा कामकाज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
