MP News: PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा अभियान, 50 लाख से ज्यादा लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री और 58 लाख दीपों का आयोजन

MP News: PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा अभियान, 50 लाख से ज्यादा लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री और 58 लाख दीपों का आयोजन

MP News: PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा अभियान, 50 लाख से ज्यादा लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री और 58 लाख दीपों का आयोजन

MP News: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आबादी की भूमि पर काबिज पात्र लोगों के नाम सरकार की ओर से मुफ्त रजिस्ट्री कराई जाएगी. इस अभियान से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को अभियान को उत्सव के रूप में आयोजित करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए हैं.

स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को रजिस्ट्री योजना शुरू करने की जानकारी लेते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। - Dainik Bhaskar

68.47 लाख प्लॉट का हो चुका सर्वे

सरकार के मुताबिक स्वामित्व अभियान के तहत प्रदेश के 41 हजार 568 गांवों में 68 लाख 47 हजार प्लॉट का सर्वे पूरा किया जा चुका है. अब 50 लाख से अधिक हितग्राहियों के नाम पर नि:शुल्क रजिस्ट्री कराने की तैयारी है. इसके लिए पंचायत उपकर और अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी में छूट का प्रावधान किया गया है. अभियान को लेकर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आगर-मालवा, बड़वानी, हरदा, अशोक नगर और रायसेन जैसे जिलों में तैयारियों की समीक्षा भी की गई है.

तीन चरणों में चलेगा स्वामित्व अभियान

स्वामित्व योजना का अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा. मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं, जहां सरपंच, सचिव, पटवारी और रोजगार सहायक मिलकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे. प्रत्येक दिन करीब 30 से 40 रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. कलेक्टरों को माइक्रो प्लानिंग, शेड्यूलिंग और रोजाना प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.

17 सितंबर को जलेंगे 58 लाख से ज्यादा दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ होगी. इसी दिन शाम 7 बजे प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सरकार के मुताबिक लाभार्थी परिवारों और 10 से अधिक ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले स्थानों पर मिलाकर 58 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. कलेक्टरों को अपने जिलों में प्रमुख स्थान चिन्हित कर कार्यक्रम की तैयारी करने को कहा गया है.

महाकाल लोक में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी

उज्जैन में आशीर्वाद का दीपक कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. कलेक्टर ने बताया कि महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है. इस आयोजन में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की योजना है. वहीं स्वामित्व योजना के 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को भी दीपोत्सव से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को दोनों अभियानों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: तकनीकी दिक्कत से ई-अटेंडेंस नहीं लगी तो नहीं कटेगा वेतन, शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों को राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें