MP News: आगर मालवा में बगलामुखी मंदिर समिति का फैसला, रात 8 बजे बाद हवन-यज्ञ पर रोक

MP News: आगर मालवा में बगलामुखी मंदिर समिति का फैसला, रात 8 बजे बाद हवन-यज्ञ पर रोक

MP News: आगर मालवा में बगलामुखी मंदिर समिति का फैसला, रात 8 बजे बाद हवन-यज्ञ पर रोक

MP News: आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. तहसीलदार और बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के सचिव की ओर से मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं. यह निर्णय हाल ही में हुए हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद लिया गया है.

8 मौतों के बाद जागी व्यवस्था! मां बगलामुखी मंदिर में रात 8 बजे के बाद हवन  पर रोक, आदेश जारी - agar malwa baglamukhi temple nalkheda car drowned hawan  banned after 8 pm lcln - AajTak

रात 8 बजे बाद हवन और अनुष्ठान पर रोक

जारी निर्देश के मुताबिक, मंदिर परिसर में रात 8:00 बजे के बाद किसी भी तरह का हवन, पूजन, यज्ञ या अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जा सकेगा. मंदिर समिति ने यज्ञशाला संचालकों, पंडितों और श्रद्धालुओं को निर्धारित समय सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं. नियम का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

दरअसल, नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई थी. हादसा रात करीब 12 बजे हुआ था. रेस्क्यू के दौरान मृतकों के पास हवन सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद देर रात तक मंदिर में चलने वाले हवन और अन्य अनुष्ठानों को लेकर भी सुरक्षा का मुद्दा सामने आया. इसी के बाद रात 8 बजे के बाद धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया.

19 सितंबर को हुआ था दर्दनाक हादसा

यह हादसा 19 सितंबर 2026 को हुआ था. दुर्घटना में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची थी. बरसाती नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया था.

मंदिर के सामने से गुजरता है बरसाती नाला

बगलामुखी मंदिर के ठीक सामने से यह बरसाती नाला गुजरता है. नाले पर बनी पुलिया को पार करने के बाद मंदिर परिसर पहुंचा जाता है. हादसे के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से सावधानी बढ़ाई गई है. रात 8 बजे के बाद हवन और अन्य अनुष्ठानों पर लगाया गया प्रतिबंध भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बताया गया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में युवक की मौत, सुसाइड नोट में पत्नी समेत तीन लोगों का उल्लेख, पुलिस जांच में जुटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें