Rewa News: ई-अटेंडेंस को लेकर नाराज हुए नगर निगम आयुक्त, गैरहाजिरी पर वेतन कटौती के निर्देश

Rewa News: ई-अटेंडेंस को लेकर नाराज हुए नगर निगम आयुक्त, गैरहाजिरी पर वेतन कटौती के निर्देश

Rewa News: ई-अटेंडेंस को लेकर नाराज हुए नगर निगम आयुक्त, गैरहाजिरी पर वेतन कटौती के निर्देश

Rewa News: रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने सोमवार को निगम सभागार में आयोजित टीएल समीक्षा बैठक में ई-अटेंडेंस की स्थिति की समीक्षा की. ई-अटेंडेंस प्रतिशत में कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करने की स्थिति में वेतन कटौती के सख्त निर्देश दिए जाएंगे.

MP के रीवा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IAS अधिकारी अक्षत जैन बनाए नए नगर निगम  आयुक्त | Mp News Administrative Reshuffle Ias Officer Akshat Jain Appointed  As Rewa Municipal Commissioner

निर्माण कार्यों और लंबित टेंडरों की भी समीक्षा

बैठक में निगम के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई. आयुक्त ने उन टेंडरों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिनकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक एलओए जारी नहीं किया गया है. उन्होंने संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि स्वीकृत निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके.

राजस्व और जलकर को लेकर दिए निर्देश

निगम आयुक्त ने राजस्व विभाग और जलकर विभाग की भी समीक्षा की. संपत्तिकर और जलकर से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए शहर की संपत्तियों का विशेष सर्वे कराने और रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए राजस्व एवं जलकर की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, पवन शुक्ला और कमलेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान भी आयुक्त ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने वर्षाकाल के बाद शहर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर अधिकारियों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों में निर्मित सड़कों और नालियों की स्थिति की जानकारी ली गई. निर्धारित अवधि में बनाई गई किसी सड़क या नाली में नुकसान पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार से ही आवश्यक सुधार और मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए.

तीन दिन में मांगी सड़क-नालियों की सूची

आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसी सभी सड़कों और नालियों की सूची तीन दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए, जिनका निर्माण कार्य कराया गया है और जिनमें किसी तरह की क्षति सामने आई है. इसके अलावा ई-ऑफिस व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बताया कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी अभी तक ई-ऑफिस पर लॉगिन सक्रिय नहीं कर पाए हैं. आयुक्त ने सभी से तत्काल लॉगिन सक्रिय कराने और फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में दुष्कर्म का आरोपी अहमदनगर से गिरफ्तार, 22 जुलाई से था फरार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें