CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी और आत्मानंद स्कूलों में 6,812 शिक्षक पदों पर भर्ती, परीक्षा तिथियों का ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी और आत्मानंद स्कूलों में 6,812 शिक्षक पदों पर भर्ती, परीक्षा तिथियों का ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी और आत्मानंद स्कूलों में 6,812 शिक्षक पदों पर भर्ती, परीक्षा तिथियों का ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की कार्यवाही तेजी से चल रही है, लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 5,000 नियमित पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाएगी, वहीं 1,812 संविदा पदों पर स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के लिए पहली बार अलग से कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी.

नियमित भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों का विवरण

नियमित 5 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया में सहायक शिक्षक के 2,292 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद, शिक्षक के 1,654 पद और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं, कुल पदों को संवर्ग के आधार पर विभाजित किया गया है, जिसमें ई संवर्ग के 2,227 और टी संवर्ग के 2,773 पद शामिल हैं, इस भर्ती से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्यापन व्यवस्था सुदृढ़ होगी.

5000 teachers will be recruited in Chhattisgarh

व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल

विभाग द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक पद की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, इसके बाद शिक्षक पद के लिए 25 अक्टूबर 2026 को और व्याख्याता पद के लिए 29 नवंबर 2026 को परीक्षा होगी, हालांकि सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों के लिए परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं की गई है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी.

आवेदन की वर्तमान स्थिति और आगामी प्रक्रिया

सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए व्यापम द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, वहीं व्याख्याता पदों के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी, इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया से जुड़ी हर नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

स्कूलों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा

 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा शैक्षणिक पदों पर पहली बार केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जा रही है, इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना सितंबर माह में जारी की जा रही है और अक्टूबर से आवेदन शुरू होंगे, सरकार का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी परीक्षा के माध्यम से योग्य शिक्षकों का चयन करना है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें