CG News: अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा फेरा शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी

CG News: अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा फेरा शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी

CG News: अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा फेरा शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी

CG News: सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. अंबिकापुर से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) के बीच चलने वाली ‘अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस’ का दूसरा साप्ताहिक फेरा आखिरकार शुरू हो गया है. अब यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन के बजाय दो दिन संचालित होगी.

Mumbai-Nizamuddin Rajdhani Express will stop just 2 minutes in the city,  third AC fare Rs. 1735

सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर विशेष समारोह में ट्रेन के दूसरे फेरे का शुभारंभ किया और इसे हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेल अधिकारी और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे, सरगुजा के लोगों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी. सांसद चिंतामणि महाराज ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी और सरगुजा अंचल की भौगोलिक स्थिति व दिल्ली पर निर्भरता का हवाला देते हुए दूसरा फेरा शुरू करने का आग्रह किया था, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने इसे स्वीकृति प्रदान की.

वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

अब तक सप्ताह में केवल एक दिन चलने के कारण इस ट्रेन में कंफर्म सीट मिलना बेहद कठिन होता था. छुट्टियों, त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में महीने भर पहले से सीटें फुल हो जाती थीं. दूसरा फेरा शुरू होने से यात्रियों को तत्काल टिकटों पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी और वेटिंग लिस्ट की समस्या काफी हद तक खत्म होगी, यह ट्रेन अंबिकापुर से रवाना होकर दिल्ली जाने के क्रम में अनूपपुर, कटनी, सागर, झांसी और ग्वालियर जैसे मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ती है. अतिरिक्त फेरा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं, व्यापारियों और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: वीबी-जी राम जी योजना की मॉनिटरिंग के लिए बनेगी राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद, 30 दिन में मांगे गए सुझाव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें