CG News: वीबी-जी राम जी योजना की मॉनिटरिंग के लिए बनेगी राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद, 30 दिन में मांगे गए सुझाव
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ‘वीबी-जी राम जी’ योजना के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी के लिए राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद गठित करने जा रही है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में ‘नियम-2026’ का प्रारूप तैयार कर लिया है.
![]()
राजपत्र में अधिसूचना जारी
राज्य सरकार ने नियम-2026 के प्रारूप की अधिसूचना राजपत्र में जारी कर दी है. इस नए नियम और परिषद के ढांचे पर आम जनता व संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर दापे-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा, प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार, इस उच्च स्तरीय परिषद की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री परिषद के उपाध्यक्ष होंगे. इसके अलावा लोक निर्माण (PWD), राजस्व, वन, वित्त और कृषि विभाग सहित कई प्रमुख विभागों के मंत्रियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा.
![]()
मुख्य सचिव और नीति आयोग के उपाध्यक्ष भी होंगे शामिल
प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव और पंचायत विभाग के सचिव परिषद के हिस्सा होंगे. साथ ही राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष और ‘वीबी-जी राम जी’ योजना के राज्य आयुक्त को भी सदस्य बनाया जाएगा, ताकि प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर निर्णयों को तेजी से लागू किया जा सके, यह परिषद जिलों में योजना के क्रियान्वयन, मजदूरी के समयबद्ध भुगतान, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर समीक्षा करेगी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने और बजट आवंटन से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों में परिषद की मुख्य भूमिका रहेगी.
यह भी पढ़ें : SING फोरम 2026: छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने बढ़ाया राज्य का मान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










