CG News: हटिया और मुंबई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
CG News: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे तय करेगी.
![]()
हटिया-एलटीटी 08609 की समय-सारणी और रूट
गाड़ी संख्या 08609 हटिया से 12, 19 और 26 अक्टूबर (सोमवार) को शाम 4.20 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रायगढ़ (रात 11.03 बजे), बिलासपुर (रात 1.15 बजे), रायपुर (रात 2.55 बजे), दुर्ग (सुबह 3.55 बजे) और गोंदिया (सुबह 5.48 बजे) होते हुए अगले दिन रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी, वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी से 13, 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को रात 11.50 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन दोपहर 1.50 बजे गोंदिया, 3.55 बजे दुर्ग, 4.35 बजे रायपुर, शाम 7.05 बजे बिलासपुर और रात 9.35 बजे रायगढ़ होते हुए तीसरे दिन तड़के 4.30 बजे हटिया पहुंचेगी.
22 कोचों के साथ सभी श्रेणियों की सुविधा
इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को बर्थ उपलब्ध हो सके. इसमें 1 SLRD, 1 पावर कार, 4 सामान्य (General), 6 स्लीपर (Sleeper), 7 एसी थ्री (3 Tier), 2 एसी टू (2 Tier) और 1 एसी प्रथम सह द्वितीय (1st AC cum 2nd AC) श्रेणी का कोच शामिल रहेगा, यह ट्रेन बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व एनटीईएस (NTES) या रेलवन (RailOne) ऐप से समय-सारणी जांचने का आग्रह किया है.
यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा फेरा शुरू, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










