CG News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने ₹101 करोड़ की 6 सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी, फोरलेन गौरव पथ भी शामिल
CG News: मानसून की समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने की तैयारी कर ली है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने धमतरी जिले में विकास को रफ्तार देने के लिए 6 महत्वपूर्ण कार्यों हेतु कुल ₹101 करोड़ 23 लाख 55 हजार की निविदा को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है.

डिप्टी सीएम के अनुमोदन के बाद निर्देश जारी
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद PWD मुख्यालय ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को वर्क ऑर्डर (कार्यादेश) जारी कर तुरंत ग्राउंड वर्क शुरू कराने के निर्देश दिए हैं. इन कार्यों में 5 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण तथा आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ शामिल है.

प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की लागत
विभाग द्वारा धमतरी जिले के जिन 4 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण की निविदाएं स्वीकृत की गई हैं:
मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया NH-30 (3.75 किमी): ₹14 करोड़ 45 लाख 12 हजार
छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग (9 किमी): ₹23 करोड़ 12 लाख 46 हजार
अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा मार्ग (10 किमी): ₹19 करोड़ 42 लाख 22 हजार
पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग (5 किमी): ₹13 करोड़ 32 लाख 82 हजार
आमदी में बनेगा फोरलेन गौरव पथ
राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग के 23 किलोमीटर लंबे हिस्से में डामरीकरण और मजबूतीकरण के लिए ₹11 करोड़ 70 लाख 83 हजार मंजूर किए गए हैं. इसी मार्ग पर पड़ने वाले आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर लंबे फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ₹19 करोड़ 26 लाख 10 हजार स्वीकृत हुए हैं, गुणवत्ता और समय सीमा सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने इन सभी निविदाओं का अनुमोदन अनुबंध (Agreement) से पहले ठेकेदारों द्वारा संपूर्ण कार्य अवधि के लिए प्रभावी एडिशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की राशि की बैंक गारंटी जमा करने की शर्त पर किया है.
यह भी पढ़ें : CG News: हटिया और मुंबई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










