Rewa News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और परीक्षा परिणामों में देरी पर NSUI का प्रदर्शन
Rewa News: रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) में भ्रष्टाचार, वित्तीय व नियुक्ति संबंधी अनियमितताओं और परीक्षा परिणामों में देरी के खिलाफ NSUI का आंदोलन उग्र हो गया है. कुलपति के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने पहुंचे NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय और उनके साथियों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया.

गांधी प्रतिमा लेकर अकेले बैठे नेता
पंकज उपाध्याय के अनुसार, उन्होंने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने टेंट हटा दिया. इसके विरोध में वे महात्मा गांधी की प्रतिमा लेकर अकेले ही शांतिपूर्ण भूख हड़ताल पर बैठ गए, परंतु पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां भी बैठने की अनुमति नहीं दी.

कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप पर मिला आश्वासन
पुलिस पंकज उपाध्याय और उनके साथियों को बिछिया थाने ले गई, जहां उन्हें करीब 5 घंटे तक हिरासत में रखा गया. सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू सहित वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे. कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने 3 दिनों के भीतर आरोपों की जांच और मांगों के निराकरण का लिखित-मौखिक आश्वासन दिया.
भ्रष्टाचार और विजिटिंग फैकल्टी धांधली की जांच की मांग
NSUI जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियों, गलत नियुक्तियों, विजिटिंग फैकल्टी चयन में पक्षपात और नतीजों में देरी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर यह संघर्ष छेड़ा गया है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है.
3 दिन का अल्टीमेटम
पंकज उपाध्याय ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल, जल सत्याग्रह और उग्र आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी या पुलिस के दबाव से छात्रों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में खुलेआम नशे का कारोबार, रतहरा बायपास पर महिला का गांजा बेचते वीडियो वायरल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










