CG News: रायपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं छत्तीसगढ़ को मिलीं विकास की सौगातें

CG News: रायपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं छत्तीसगढ़ को मिलीं विकास की सौगातें

CG News: रायपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं छत्तीसगढ़ को मिलीं विकास की सौगातें

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि PM मोदी का 25 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की एक प्रेरक यात्रा है.

गरीब कल्याण योजनाओं का मिला सीधा लाभ

कृषि मंत्री ने बताया कि बस्तर सहित प्रदेश के वनांचलों से प्रधानमंत्री का विशेष जुड़ाव रहा है. राज्य में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना से 39.54 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर और जल जीवन मिशन के तहत 41.50 लाख ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया है. इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है.

भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़  का किसान: मंत्री रामविचार नेताम

रोजाना बन रहे 1,600 पीएम आवास

अंचल के किसानों और गरीबों के विकास के आंकड़े साझा करते हुए नेताम ने कहा

पीएम किसान सम्मान निधि: प्रदेश के 25.51 लाख किसानों के खातों में ₹11,277 करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है.

पीएम आवास योजना: राज्य में औसतन रोजाना 1,600 पक्के मकानों का निर्माण हो रहा है, जिससे बेघर परिवारों को अपना छत मिल रहा है.

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्ति

सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर मिली सफलताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश व राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया गया. वहीं रेलवे, फोरलेन सड़कों और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में ₹51,000 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है.

रायपुर में जले 25 लाख दीये

जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसके तहत छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ से अधिक दीये जलाए गए. अकेले राजधानी रायपुर में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री का आभार जताया गया, जिसे ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नया भाड़ा नियंत्रण संशोधित कानून प्रभावी, जानें किराए में बढ़ोतरी और बेदखली की शर्तें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें