Rewa News: रीवा में हाइवे पर जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम रील्स के लिए जोखिम में डाली जान
Rewa News: रीवा जिले के विभिन्न नेशनल और स्टेट हाइवे पर स्पोर्ट्स बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक के बैक-टू-बैक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. वीडियो में युवक तेज रफ्तार चलती बाइक पर कभी पूरी तरह खड़ा हो जाता है, तो कभी अगला पहिया हवा में उठाकर (वीली) एक पहिए पर गाड़ी दौड़ाता नजर आ रहा है.

एक्सीलेटर छोड़कर चलाई बाइक
सामने आए एक बेहद खतरनाक वीडियो में युवक करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बाइक का एक्सीलेटर छोड़े हुए दोनों हाथ हटाकर गाड़ी चलाता दिख रहा है. इस दौरान हाइवे से अन्य तेज रफ्तार गाड़ियां भी गुजर रही थीं. जरा सा भी संतुलन बिगड़ने पर कोई बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था, स्थानीय स्तर पर पड़ताल के बाद स्टंटबाज युवक की पहचान संदीप के रूप में बताई जा रही है.
रील्स पोस्ट कर दूसरों को भी देता है ट्रेनिंग
युवक इस तरह के जानलेवा स्टंट के वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट करता है. कई वीडियो में वह न केवल एक पहिए पर बाइक चला रहा है, बल्कि दूसरे लोगों व युवाओं को भी इस तरह से बाइक चलाने के खतरनाक तरीके सिखाता नजर आ रहा है, जिससे आम राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है.
होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
मामले में रीवा के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने स्पष्ट किया कि हाइवे या सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के जानलेवा स्टंट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. इससे खुद की जान के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है. पुलिस वायरल वीडियो और गाड़ी नंबर के आधार पर युवक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में 4 अक्टूबर से लापता रवि सेन का गजरी नदी में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










