MP News: धार के धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर को बीजेपी का कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी सीट से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, अपनी ही पार्टी की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के आवास के बाहर भूख हड़ताल के ऐलान के बाद संगठन ने सख्त रुख अपनाया है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अनुशासनहीनता के आरोप में विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

3 दिनों के भीतर मांगा गया स्पष्टीकरण
प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में विधायक के आचरण को अत्यंत आपत्तिजनक और पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया गया है, नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, यह नोटिस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नगर पालिका CMO के खिलाफ था विरोध
पूरे विवाद की वजह धामनोद नगर पालिका के सीएमओ पर लगा आरोप है, विधायक कालू सिंह ठाकुर ने सीएमओ पर जनसमस्याओं और अपनी बात न सुनने का आरोप लगाया था, इसी प्रशासनिक अनदेखी के विरोध में उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के धार स्थित निवास के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया था.
वरिष्ठ नेताओं तक पहुंची मामले की गूंज
विधायक को जारी नोटिस की प्रतिलिपि संगठन के सभी शीर्ष पदाधिकारियों को भेजी गई है, इनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब शामिल हैं, इस कदम से साफ है कि पार्टी नेतृत्व अपनी ही सरकार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक नाराजगी को गंभीरता से ले रहा है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में हाइवे पर जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम रील्स के लिए जोखिम में डाली जान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










