Rewa News: रीवा में चोरों का तांडव, एक ही मकान से लाखों के जेवर और 60 हजार नगदी पार, पुलिस जांच में जुटी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित विवेकानंद नगर वार्ड क्रमांक 25 में बेखौफ चोरों ने एक ही मकान को निशाना बनाते हुए दो अलग-अलग घरों में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, शातिर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर मकान मालिक और किराएदार दोनों के घरों से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग 60 हजार रुपये नगद पार कर दिए, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है.
इलाज कराने नागपुर गए थे मकान मालिक
जानकारी के अनुसार मकान मालिक अनिल तिवारी मंगलवार शाम अपने स्वास्थ्य संबंधी इलाज के सिलसिले में नागपुर गए हुए थे, घर पूरी तरह से बंद था, जब वे गुरुवार दोपहर वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नगदी गायब मिले, जिसके बाद चोरी होने का अहसास हुआ.
किराएदार के घर को भी चोरों ने बनाया निशाना
चोरों ने सिर्फ मकान मालिक के हिस्से में ही नहीं, बल्कि उसी परिसर में किराए पर रह रहे पुष्पराज पटेल के कमरों के ताले भी चटका दिए, किराएदार के घर से भी लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी होने की बात सामने आई है, एक ही जगह पर हुई दोहरी चोरी की इस घटना से हड़कंप मच गया और पीड़ितों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
दोहरे घर में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं, वहीं पीड़ितों के बयानों के आधार पर पुलिस ने चोरी गए आभूषणों और नगदी की सूची तैयार कर मामला दर्ज कर लिया है.
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने का दावा किया गया है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी, कलेक्टर के निर्देश पर 15 पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










