Sidhi News: पन्ना-सीधी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवेंद्रनगर से रामपुर नैकिन के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन

Sidhi News: पन्ना-सीधी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवेंद्रनगर से रामपुर नैकिन के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन

Sidhi News: पन्ना-सीधी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवेंद्रनगर से रामपुर नैकिन के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन

Sidhi News: मध्य प्रदेश के पन्ना और सीधी जिले के निवासियों के लिए रेलवे की ओर से एक बेहद राहत भरी और अच्छी खबर सामने आई है, ललितपुर-सिंगरौली रेलखंड के अंतर्गत आने वाले देवेंद्रनगर से सतना होते हुए रामपुर नैकिन के बीच पहली बार नियमित यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है, पश्चिम मध्य रेलवे ने इस रूट पर 8 कोच वाली मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेज दिया है.

रीवा गोविंदगढ़ बघवार के बीच दौड़ेगी ट्रेन, यात्रियों के इंतजार में स्टेशन,  CRS रिपोर्ट OK

हजारों यात्रियों के सफर का अनुमान

रेलवे प्रशासन द्वारा इस नए रेलमार्ग पर यात्रियों की आवाजाही को लेकर एक विशेष सर्वे कराया गया था, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों के सफर करने का अनुमान जताया गया है, इस नई मेमू ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ देवेंद्रनगर, सतना और रामपुर नैकिन सीधे रेल संपर्क से जुड़ेंगे, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आने-जाने वाले हजारों ग्रामीण व शहरी यात्रियों का सफर काफी सुलभ और किफायती हो जाएगा.

लगभग 155 किलोमीटर की दूरी तय करेगी प्रस्तावित मेमू ट्रेन

प्रस्तावित योजना के अनुसार यह मेमू ट्रेन कुल 155 किलोमीटर का सफर तय करेगी, समय-सारणी के मुताबिक, यह ट्रेन रोजाना देवेंद्रनगर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे रामपुर नैकिन पहुंचेगी, वहीं वापसी दिशा में यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रामपुर नैकिन से रवाना होगी और रात 9:25 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी, जिससे दैनिक यात्रियों को आने-जाने के लिए बेहतर समय मिल सकेगा.

रीवा सिंगरौली की झोली में ब्रांड न्यू ट्रेन, यूपी के ललितपुर से विंध्य तक  पटरियों पर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन - Lalitpur Singrauli Railway Project

सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड का निरीक्षण

रेलवे बोर्ड से मंजूरी की प्रक्रिया के बीच प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह 8 अक्टूबर को सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड का दौरा कर रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि ट्रैक निरीक्षण के बाद जैसे ही बोर्ड से औपचारिक हरी झंडी मिलेगी, ट्रेन का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना विंध्य और बुंदेलखंड अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, देवेंद्रनगर से रामपुर नैकिन के बीच इस ट्रेन के शुरू होने से वर्षों पुरानी स्थानीय मांग पूरी होगी, साथ ही बस और अन्य निजी साधनों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल मामले में बड़ी कार्रवाई, 43 दिन बाद डॉ. गुंजन गोस्वामी निलंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें