Rewa News: रीवा में उधारी के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, फरार मुख्य आरोपी जेल पहुंचा

Rewa News: रीवा में उधारी के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, फरार मुख्य आरोपी जेल पहुंचा

Rewa News: रीवा में उधारी के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, फरार मुख्य आरोपी जेल पहुंचा

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर हुई युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दूसरे आरोपी सागर विश्वकर्मा उर्फ ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, वहीं मामले के एक अन्य आरोपी अनुज वर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है.

बीहर नदी में मिला था शव

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 25 फरवरी को कटुलिया स्थित बीहर नदी में एक अज्ञात युवक का तैरता हुआ शव बरामद हुआ था, बिछिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जब जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान चिरहुला कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय विनीत कुशवाहा के रूप में हुई, शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल सीडीआर के आधार पर पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच आगे बढ़ाई.

पैसे देने के बहाने बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विनीत कुशवाहा का अनुज वर्मा और उसके दोस्त सागर विश्वकर्मा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, दोनों आरोपियों ने साजिश के तहत विनीत को उधारी के पैसे वापस करने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया, जहां उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की गई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

नदी में फेंका शव

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने और मृतक की पहचान छिपाने की नीयत से आरोपियों ने विनीत के सिर पर भारी पत्थरों से हमला किया, इसके बाद आरोपियों ने उसके शव और मोबाइल फोन को पास ही बह रही बीहर नदी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस की तकनीकी जांच और भौतिक साक्ष्यों के बल पर पूरी अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझ गई.

दोनों आरोपी पहुंचे जेल

घटना के बाद से ही आरोपी सागर विश्वकर्मा पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, बिछिया थाना पुलिस ने लगातार घेराबंदी और मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मृतक के परिजनों को न्याय मिला है, वहीं क्षेत्र में इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिसिया कार्रवाई की सराहना की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के कॉलेज चौराहे पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें