Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल मामले में बड़ी कार्रवाई, 43 दिन बाद डॉ. गुंजन गोस्वामी निलंबित

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल मामले में बड़ी कार्रवाई, 43 दिन बाद डॉ. गुंजन गोस्वामी निलंबित

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल मामले में बड़ी कार्रवाई, 43 दिन बाद डॉ. गुंजन गोस्वामी निलंबित

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के 43 दिन बाद शासन ने एक और कड़ा कदम उठाया है, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, भोपाल से जारी निर्देशों के परिपालन में की गई इस कार्रवाई में प्रसव के दौरान हुई मौत और मामले की चल रही जांच को निलंबन का मुख्य आधार बनाया गया है.

दर्दनाक वीडियो आया था सामने

यह पूरा मामला 26 अगस्त की रात का है, जब संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की जान चली गई थी, मौत से ठीक पहले का एक अत्यंत भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कल्पना खुद को बचाने की गुहार लगाती नजर आई थीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद लगातार प्रशासनिक गाज गिर रही है.

Rewa Sanjay Gandhi Hospital में मरीज के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की कर  दी पिटाई, पुलिस ले गई थाने

डीन, अधीक्षक और डॉक्टरों पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक कई उच्च अधिकारियों और डॉक्टरों पर कार्रवाई की जा चुकी है, तत्कालीन अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल को पद से हटा दिया गया, वहीं अथर्व ब्लड सेंटर पर एफआईआर के आदेश और रीवा के ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम बट्टी को भी निलंबित किया जा चुका है.

सात प्रमुख बिंदुओं पर जारी है मजिस्ट्रियल जांच

प्रसूता और नवजात की मौत के इस संवेदनशील मामले की निष्पक्षता से जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच जारी है, इस जांच में अस्पताल के चिकित्सा रिकॉर्ड्स, घटना की रात के सीसीटीवी फुटेज, डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर और स्टाफ की उपस्थिति सहित सात मुख्य बिंदुओं को शामिल किया गया है, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों पर और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रीवा में ही तय हुआ कार्यस्थल

निलंबन आदेश के अनुसार, डॉ. गुंजन गोस्वामी का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय संयुक्त संचालक-सह-अधीक्षक, गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा के अधीन तय किया गया है, प्रसूता की मौत के बाद से शुरू हुई कार्रवाइयों का दायरा लगातार बढ़ रहा है, और अब सभी की निगाहें मजिस्ट्रियल जांच की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं ताकि पीड़िता के परिवार को पूर्ण न्याय मिल सके.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में चोरों का तांडव, एक ही मकान से लाखों के जेवर और 60 हजार नगदी पार, पुलिस जांच में जुटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें