MP News: 8 से 14 अक्टूबर तक बदला रहेगा रेवांचल और त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट, सीपीआरओ ने दी यात्रियों को सलाह

MP News: 8 से 14 अक्टूबर तक बदला रहेगा रेवांचल और त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट, सीपीआरओ ने दी यात्रियों को सलाह

MP News: 8 से 14 अक्टूबर तक बदला रहेगा रेवांचल और त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट, सीपीआरओ ने दी यात्रियों को सलाह

MP News: पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी-बीना रेलखंड पर स्थित बीना और आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का महत्वपूर्ण कार्य शुरू होने जा रहा है, इस तकनीकी और अधोसंरचनात्मक कार्य के चलते सतना रेलवे जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, रेलवे प्रशासन के अनुसार 8 से 14 अक्टूबर तक रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस सहित कुल 17 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

चार फेरों के लिए रीवा से चर्लपल्ली चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रेवांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बदला गया मार्ग

रूट में किए गए बदलाव के तहत रीवा-रानी कमलापति रेवांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12186) 8 से 14 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग सागर-बीना के बजाय डायवर्टेड रूट कटनी, जबलपुर, इटारसी और नर्मदापुरम होते हुए रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी, इसी तरह वापसी दिशा में रानी कमलापति-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस (12185) भी परिवर्तित मार्ग नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर और कटनी होकर सतना और रीवा पहुंचेगी.

रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन

इसके अतिरिक्त रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस (11704) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है, यह ट्रेन 8, 11 और 13 अक्टूबर को अपने नियमित रूट के बजाय बीना, मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी जंक्शन होते हुए डॉ. अंबेडकर नगर के लिए रवाना होगी, रूट परिवर्तन के कारण यात्रा के समय में कुछ बदलाव हो सकता है.

Indian Railway: भोपाल से…रीवा,सतना जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी  खुशखबरी! अगस्त से चलेगी ये सुपरफास्ट ट्रेन | Indian Railway Big News For  Passengers Travelling From ...

यार्ड रीमॉडलिंग से भविष्य में मिलेगा ट्रेनों को गति

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बीना और आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ाने और सुचारू रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है, इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों की लेट-लतीफी में कमी आएगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित व समयबद्ध रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा.

सफर से पहले जानकारी लेने की अपील

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) डॉ. मधुर वर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि वे 8 से 14 अक्टूबर के बीच अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के बदले हुए रूट, समय-सारणी और ठहराव की सही स्थिति रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन या NTES ऐप के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: पन्ना-सीधी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देवेंद्रनगर से रामपुर नैकिन के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें