CG News: इतवारी-शालीमार के बीच चलेगी 3-3 फेरों की पूजा स्पेशल ट्रेन, गिधनी स्टेशन पर मिलेगा अस्थायी ठहराव
CG News: दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ और अतिरिक्त दबाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, रेलवे द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और शालीमार के बीच विशेष ‘पूजा स्पेशल ट्रेन’ चलाने की घोषणा की गई है, यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे पूजा के अवसर पर घर जाने वाले रेल यात्रियों को सीटों की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी.

स्पेशल ट्रेन का समय और तारीखें
ट्रेन संख्या 08861 इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल आगामी 15, 22 और 29 अक्टूबर को प्रत्येक गुरुवार को इतवारी स्टेशन से शाम 5:10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार पहुंचेगी, वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08862 शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल 16, 23 और 30 अक्टूबर को प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से शाम 6:00 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा पूजा स्पेशल का ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 4 सामान्य, 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी कोच शामिल किए गए हैं.

शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को मिला ठहराव
दूसरी ओर रायपुर रेल मंडल से गुज़रने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए भी एक अच्छी खबर है, श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सम्मान में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल स्थित गिधनी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18030/18029 का अस्थायी ठहराव मंजूर किया गया है, यह ठहराव 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा.
गिधनी स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी ट्रेनें
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 20 से 26 अक्टूबर के बीच ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस शाम 6:18 बजे गिधनी स्टेशन पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी, वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सुबह 7:44 बजे गिधनी पहुंचेगी और 7:46 बजे अपनी आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी, रेलवे के इस फैसले से उत्सव के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों दोनों को सहूलियत होगी.
यह भी पढ़ें : CG News: हटिया और मुंबई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










