CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली मेट्रो में CISF के DIG पद पर हुई नियुक्ति
CG News: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी संतोष सिंह को एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के डीआईजी (DIG) के रूप में पदस्थ किया गया है, अपने उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने जाने वाले IPS संतोष सिंह अब देश की राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की लाइफलाइन है दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की एक विशाल त्वरित परिवहन प्रणाली है, जो दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ती है, कुल 271 स्टेशनों वाले इस विशाल नेटवर्क में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, हाल ही में 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की थी, ऐसे में इतने बड़े नेटवर्क की सुरक्षा का जिम्मा IPS संतोष सिंह के कंधों पर होगा.
![]()
11 जिलों में सेवाएं दे चुके हैं संतोष सिंह
IPS संतोष सिंह का प्रशासनिक सफर काफी प्रभावशाली और बेदाग रहा है, वे छत्तीसगढ़ के कुल 9 प्रमुख जिलों—रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी (SP) और एसएसपी (SSP) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, इसके अलावा उन्होंने सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी के तौर पर भी कार्य किया है, विवादों से दूर रहकर संवेदनशील और परिपक्व पुलिसिंग के लिए वे प्रशासनिक हलकों में विशेष रूप से जाने जाते हैं.
हैदराबाद में DIG साउथ ज़ोन के रूप में थे तैनात
दिल्ली मेट्रो की कमान मिलने से ठीक पहले IPS संतोष सिंह हैदराबाद में CISF के ‘DIG साउथ ज़ोन-2’ के रूप में कार्यरत थे, इस पद पर रहते हुए वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के अति-महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ भारत के पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था का कुशलतापूर्वक संचालन कर रहे थे, उनके इसी व्यापक अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली में यह नई जिम्मेदारी सौंपी है.
सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान
अपनी उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग शैली के साथ-साथ IPS संतोष सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ (सामुदायिक पुलिसिंग) की अभिनव पहलों के लिए भी जाने जाते हैं, छत्तीसगढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान चलाए गए जनजागरूकता अभियानों को काफी सराहना मिली थी, अब दिल्ली मेट्रो में DIG के रूप में उनकी नियुक्ति से मेट्रो परिसर और लाखों दैनिक यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होने की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: इतवारी-शालीमार के बीच चलेगी 3-3 फेरों की पूजा स्पेशल ट्रेन, गिधनी स्टेशन पर मिलेगा अस्थायी ठहराव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










