Rewa News: रीवा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Rewa News: रीवा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत केसौरा गांव से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, शनिवार की सुबह विवाहिता अनामिका का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला, इस घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, मृतका के पिता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि अनामिका की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी, लेकिन ससुराल वाले लगातार 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे, पिता का आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण वे केवल 6 लाख रुपये ही दे पाए थे, जिसके चलते उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

फोन पर साझा की थी अपनी परेशानी

दुखी पिता ने बताया कि अनामिका अक्सर फोन पर अपनी ससुराल में हो रही परेशानियों के बारे में जिक्र करती थी, घटना से ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को भी उसने मायके में फोन कर अपनी समस्याओं और प्रताड़ना की बात साझा की थी, लेकिन अगले ही दिन शनिवार की सुबह अचानक उसकी मौत की मनहूस खबर मिलने से परिवार सदमे में है.

पति ने सभी आरोपों को बताया पूरी तरह निराधार

दूसरी ओर, मृतका के पति समीर सिंह ने मायके पक्ष द्वारा लगाए गए सभी दहेज प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, पति का कहना है कि उनकी ओर से कभी भी दहेज की मांग नहीं की गई और यह पूरा मामला आत्महत्या का है, ससुराल पक्ष के इन बयानों के बाद मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

चोरहटा थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मृतका के परिजनों तथा पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन छठवें दिन भी जारी, मुख्य गेट पर ताला लगाकर जताया विरोध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें