Rewa News: रीवा में नशीली कफ सिरप मामले का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में की घेराबंदी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रताप लोनिया को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी है.
कुल 5 आरोपियों की थी संलिप्तता
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप जब्त करते हुए कार्रवाई की थी, इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करने पर कुल 5 आरोपियों के इस अवैध कारोबार में शामिल होने का खुलासा हुआ था, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 3 आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे.
घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा आरोपी को
फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, इसी क्रम में आरोपी प्रताप लोनिया की तलाश में जुटी टीम को उसकी सटीक लोकेशन की जानकारी मिली, सूचना मिलते ही पुलिस बल ने शहर के कबाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में त्वरित घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा, पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
सीएसपी राजीव पाठक ने दी जानकारी
मामले की पुष्टि करते हुए सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी प्रताप लोनिया को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश के लिए भी पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध कफ सिरप की खेप कहाँ से लाई जाती थी और इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिसके आधार पर मामले में आगे की कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










