Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव शुरू, हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण और दी गई विशेष सौगातें
Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी वन परिक्षेत्र की खैरी झील में 9 अक्टूबर से हाथी महोत्सव और रिजुवनेशन कैंप की शुरुआत हो चुकी है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा. शनिवार को विशेष रूप से हाथियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश पूजन के साथ की गई, जिससे आयोजन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया.

हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल
वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. अभय सेंगर और जबलपुर से आई विशेष टीम ने शिविर के दौरान बापू, भरत, चित्रा और शांभवी नामक चारों हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस दौरान हाथियों के खून और गोबर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए. स्वास्थ्य लाभ के लिए हाथियों की तेल मालिश की गई और उन्हें उनकी पसंद के फल जैसे केला, नारियल, सेब, अनार और ताजा गन्ना खाने के लिए दिया गया. साथ ही महावतों को उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए वर्दी, जूते और टॉर्च भी प्रदान किए गए.

वन संरक्षण पर जोर
इस अवसर पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर विकास मिश्रा और संजय टाइगर रिजर्व के उप संचालक राजेश कन्ना टी. मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान आईडीबीआई बैंक की ओर से पेट्रोलिंग श्रमिकों को टॉर्च, मच्छरदानी और पीने के पानी की बोतलें वितरित की गईं. विधायक टेकाम और कलेक्टर मिश्रा ने स्थानीय ग्रामीणों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
विंध्य और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर बड़ी अपडेट के लिए Vindhya Times को सब्सक्राइब करें. ऐसी हीं और खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










