MP News: चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, सीएम हाउस और शिवराज सिंह के बंगले के बाहर प्रदर्शन

MP News: चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, सीएम हाउस और शिवराज सिंह के बंगले के बाहर प्रदर्शन

MP News: चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं, सीएम हाउस और शिवराज सिंह के बंगले के बाहर प्रदर्शन

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को मध्यान्ह भोजन और साझा चूल्हा योजना का चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण हजारों महिलाओं ने भारी रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया. इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के सामने धरने पर बैठ गईं और घंटों तक प्रदर्शन जारी रहा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अफसरों को मौके पर बुलाया और महिलाओं की समस्याओं पर सीधी चर्चा कराई.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने भुगतान के लिए 10 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।

दस नवंबर तक का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बकाया भुगतान के लिए शासन-प्रशासन को 10 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर उनका रुका हुआ पैसा उनके खातों में नहीं पहुंचा, तो प्रदेश के सभी 55 जिलों में जोरदार चक्काजाम किया जाएगा. महिलाओं का आरोप है कि सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत बिना काम के राशि दे रही है, लेकिन लगातार मेहनत से काम करने के बावजूद उन्हें उनका वैध मानदेय समय पर नहीं मिल रहा है.

शनिवार को मध्यान्ह भोजन और सांझा चूल्हा योजना का चार महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया।

16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लंबित भुगतान सहित 16 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि साझा चूल्हा योजना की राशि अमूमन तीन से चार महीने की देरी से मिलती है, जिसे हर महीने की पांच तारीख तक नियमित किए जाने की आवश्यकता है. साथ ही, रसोइया बहनों का मासिक मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए करने और इसे समूह की लागत राशि से न काटे जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है.

कई व्यवस्थाओं में बदलाव की मांग

महासंघ का कहना है कि पोर्टल पर दर्ज वास्तविक हितग्राहियों की संख्या के अनुपात में समूहों को केवल 20 से 25 प्रतिशत खाद्यान्न ही मिल पा रहा है, इसलिए वास्तविक छात्र संख्या के आधार पर 100 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा, थर्ड पार्टी के बजाय समूह के पदाधिकारियों के फिंगरप्रिंट से खाद्यान्न उठाव कराने और नाश्ते व भोजन की निर्धारित दरों में महंगाई के अनुरूप बढ़ोतरी करने की मांग भी रखी गई है.

सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग

मांगपत्र में रसोइया बहनों की प्रधानमंत्री पोषण निर्माण सेवा अवधि 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने और उनकी वर्षों की लंबित मजदूरी का एकमुश्त भुगतान करने का आग्रह किया गया है. महासंघ ने रसोइया बहनों तथा समूहों के पदाधिकारियों के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की भी पुरजोर मांग की है. संबंधित अधिकारियों की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल महिलाएं शांत होकर लौट गईं.

विंध्य और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर बड़ी अपडेट के लिए Vindhya Times को सब्सक्राइब करें. ऐसी हीं और खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

यह भी पढ़ें : MP News: सागर जिले में स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 28 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें