CG News: सड़क हादसे के बाद जगदलपुर लौटे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
CG News: मध्य प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद करीब ढाई महीने तक लंबा उपचार और स्वास्थ्य लाभ लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शनिवार शाम आखिरकार अपने गृह जिले और विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुंच गए हैं, उनके जगदलपुर एयरपोर्ट पर कदम रखते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, समर्थकों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ अपने लोकप्रिय नेता का जोरदार स्वागत किया, लंबे अंतराल के बाद अपने नेता को पूरी तरह स्वस्थ देखकर कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी.

समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति जताया आभार
मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर चोटें आने के बाद उनका दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में सवा दो महीने तक सघन उपचार चला, इस दौरान कई जटिल ऑपरेशन, फिजियोथेरेपी और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उन्होंने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, 23 सितंबर को दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद उनकी सबसे पहली इच्छा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने की थी, उन्होंने संकट की इस घड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं द्वारा भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने पर सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया.
स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के आगामी दौरे की तैयारियां
पार्टी की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए किरण देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू बहुत जल्द संगठनात्मक दौर पर प्रदेश आने वाले हैं, जिनके प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी, वहीं आगामी 23 अक्टूबर को बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को उन्होंने पूरे बस्तर संभाग के लिए बड़े सौभाग्य और गौरव का विषय बताया, उन्होंने कहा कि बस्तर में सकारात्मक बदलाव और नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में चल रहे प्रयासों के बीच राष्ट्रपति का यह आगमन अत्यंत महत्वपूर्ण है, और बस्तरवासी उनका भव्य स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगी प्राथमिकता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “CG News: सड़क हादसे के बाद जगदलपुर लौटे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत”