Rewa News: सेमरिया के चौरा गांव में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, पानी की टंकी बनाने आए थे युवक

Rewa News: सेमरिया के चौरा गांव में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, पानी की टंकी बनाने आए थे युवक

Rewa News: सेमरिया के चौरा गांव में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, पानी की टंकी बनाने आए थे युवक

Rewa News: रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के चौरा गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे और गांव में पानी की टंकी बनाने के काम के लिए आए हुए थे. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

राजस्थान के डीडवाना में तालाब में नहाने गए चार बच्चे तालाब में डूबे,  गोताखोरों ने निकाले शव - Four boys drowned in pond in Didwana Rajasthan  news - AajTak

नहाने के लिए तालाब में उतरे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, चार मजदूर नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे. इनमें से दो मजदूर तालाब के किनारे कपड़े धो रहे थे, जबकि शादाब खान और नदीम खान नहाने के लिए पानी में उतरे थे. इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हादसे में बाकी दो मजदूर सुरक्षित बच गए, लेकिन शादाब खान और नदीम खान की डूबने से मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि चौरा गांव के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है. दोनों युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से रीवा जिले में काम करने आए थे. हादसे के बाद उनके साथ काम करने वाले मजदूरों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, बीहर नदी के घाटों पर अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: सेमरिया के चौरा गांव में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, पानी की टंकी बनाने आए थे युवक”

Leave a Comment

और पढ़ें