शारदीय नवरात्र 2026: मैहर मां शारदा धाम में नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अष्टमी पर 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
शारदीय नवरात्र 2026: मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्त माता के दर्शन के लिए कतारों में लगने लगे. नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई. दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

पूजा-अर्चना के बाद हुई मां शारदा की आरती
मंदिर में निर्धारित परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ संपन्न कराया गया. प्रधान पुजारी पंडित पवन पांडेय, जिन्हें दाऊ सरकार के नाम से भी जाना जाता है, ने मां शारदा का विशेष श्रृंगार किया और आरती कराई. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं ने पैदल सीढ़ियों, वैन और रोपवे का सहारा लिया. नवरात्र के चलते मंदिर में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी रही.

अष्टमी पर मां के दरबार में पहुंचे 1,08,381 भक्त
नवमी से पहले रविवार को अष्टमी के अवसर पर भी मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह से रात 9:10 बजे तक कुल 1,08,381 लोगों ने माता के दर्शन किए. इनमें 1,01,781 श्रद्धालु सीढ़ियों के रास्ते मंदिर पहुंचे, जबकि 1,500 लोगों ने वैन और 5,100 श्रद्धालुओं ने रोपवे से यात्रा की. इन आंकड़ों में पैदल सीढ़ी मार्ग से आने वाले भक्तों की संख्या सबसे अधिक रही.
यह भी पढ़ें : Rewa News: सेमरिया के चौरा गांव में तालाब में डूबने से दो मजदूरों की मौत, पानी की टंकी बनाने आए थे युवक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “शारदीय नवरात्र 2026: मैहर मां शारदा धाम में नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अष्टमी पर 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन”