CG News: त्योहारों में यात्रियों को राहत, संबलपुर-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: त्योहारों में यात्रियों को राहत, संबलपुर-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: त्योहारों में यात्रियों को राहत, संबलपुर-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संबलपुर से प्रयागराज के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. गाड़ी संख्या 08305 संबलपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर को संबलपुर से रवाना होगी. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल सहित कई स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया गया है.

गुड न्यूज: गोरखपुर से प्रयागराज तक चलेगी वन-डे ट्रेन, एनईआर ने शुरू की  तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

संबलपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी ट्रेन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेन संबलपुर से शाम 4:30 बजे रवाना होगी. यह झारसुगुड़ा रोड स्टेशन पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 5:42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसके बाद ट्रेन शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी और 7:02 बजे रवाना होगी. बिलासपुर स्टेशन पर इसका आगमन रात 9:50 बजे होगा, जबकि ट्रेन रात 10 बजे प्रयागराज की ओर रवाना होगी.

अनूपपुर, शहडोल और कटनी में भी ठहराव

निर्धारित समय-सारिणी के मुताबिक, ट्रेन अगले दिन रात 12:45 बजे अनूपपुर पहुंचेगी और 12:47 बजे रवाना होगी. शहडोल में इसका आगमन रात 1:45 बजे तथा प्रस्थान 1:47 बजे होगा. इसके बाद ट्रेन सुबह 4:20 बजे कटनी पहुंचेगी और 4:30 बजे आगे बढ़ेगी. सतना स्टेशन पर सुबह 5:40 बजे पहुंचकर ट्रेन 5:42 बजे रवाना होगी. वहीं, मानिकपुर में सुबह 7:28 बजे आगमन और 7:30 बजे प्रस्थान के बाद ट्रेन सुबह 9:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

Railway News: त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन आज से होने लगेगा बंद, दिसंबर  आते-आते पूरी तरह लग जाएगी ब्रेक - festival special trains will stop  operating from today indian ...

स्पेशल ट्रेन में होंगे 20 डिब्बे

रेलवे के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे. इनमें दो एसएलआरडी, 14 सामान्य श्रेणी और चार शयनयान श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से प्राप्त कर लें, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में रखे ऐसे उपयोगी सामानों की खुली नीलामी की जाएगी, जिनके मालिकों की पहचान नहीं हो सकी है या जिन्हें संबंधित लोग लेने नहीं पहुंचे हैं. रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह नीलामी 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पार्सल कार्यालय में आयोजित होगी. इच्छुक लोगों से तय समय पर पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है.

नीलामी में शामिल होंगे कई तरह के सामान

रेलवे प्रशासन के अनुसार, नीलामी में पुशिंग चेयर, पुराने बैग, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें, बिस्कुट, केक तथा नमकीन के पैकेट सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं रखी जाएंगी. इच्छुक प्रतिभागियों को अपने साथ वैध पहचान पत्र लाना होगा और निर्धारित समय से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पहुंचना होगा, रेलवे प्रशासन पार्सल कार्यालय में रखे उन सामानों की समय-समय पर खुली नीलामी करता है, जिनका दावा कोई नहीं करता या जिनके मालिकों का पता नहीं चल पाता. इसी प्रक्रिया के तहत 30 अक्टूबर को नीलामी आयोजित की जा रही है. इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर पहुंचकर नीलामी में भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 2028 चुनाव की तैयारी तेज, स्मृति ईरानी लेंगी मैराथन बैठकें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: त्योहारों में यात्रियों को राहत, संबलपुर-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन”

Leave a Comment

और पढ़ें