CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वह 22 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचीं, जहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसके बाद 23 अक्टूबर को वह बस्तर संभाग के जगदलपुर पहुंचेंगी, जहां मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

CM साय ने जताई खुशी

राष्ट्रपति के रायपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके छत्तीसगढ़ आगमन को प्रदेश के लिए गौरव का अवसर बताया. उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति का दो दिवसीय प्रवास छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की करीब 3 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन और स्वागत किया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान 200 रुपए के स्मारक सिक्के का विमोचन करेंगी और सेवा सम्मान पर्व तथा युवा प्रबोधन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी. इसके अलावा, दूसरे दिन वह बस्तर प्रवास के दौरान मुरिया दरबार में हिस्सा लेंगी और एक आमसभा को भी संबोधित करेंगी.

President Droupadi Murmu Raipur visit (1)

पहले दिन इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोक भवन में दोपहर 12:45 बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस दौरान वह पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेंगी. इसके बाद शाम 4 बजे राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई पर्व कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रपति इस दौरान ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. इन कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक सेवा और युवाओं से जुड़े विषयों पर विशेष जोर रहेगा.

दूसरे दिन जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन

राष्ट्रपति के दौरे के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को कार्यक्रम बस्तर संभाग में आयोजित होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति सुबह 11 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी. वहां पहुंचने के बाद वह मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर करीब 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति का यह दौरा बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक आयोजनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. दौरे के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी 2,000 से अधिक जवानों को सौंपी गई है. इसके अलावा, 3 IG, 6 DIG और SP रैंक के 10 अधिकारियों सहित 100 से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की गई है. राष्ट्रपति के कार्यक्रमों वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे शहरों से भी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है. प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: UNESCO की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सिरपुर, CM साय ने जताया गर्व

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें