Satna News: सतना में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल

Satna News: सतना में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल

Satna News: सतना में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंदाकिनी विहार कॉलोनी में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ एक घर में अचानक लाइसेंसी बंदूक से गोली चल जाने के कारण सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया.

अधिकारी और उनकी पत्नी।

शस्त्र पूजा के दूसरे दिन हुआ यह हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान 50 वर्षीय दीपमाला सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें गोली सीधे पेट में लगी है. परिजनों ने बताया कि घर में एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही शस्त्र पूजा की गई थी. बुधवार की शाम जब दीपमाला बंदूक को मंदिर से उठाकर वापस अलमारी में रखने जा रही थीं, तभी अचानक गोली चल गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया.

रीवा में पदस्थ हैं अधिकारी पति

घटना के तुरंत बाद उनके पति देवेंद्र प्रताप सिंह और किराएदार अभिषेक सिंह घबराई हुई हालत में उन्हें फौरन जिला अस्पताल लेकर दौड़े. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर कर दिया है. आपको बता दें कि घायल महिला के पति देवेंद्र प्रताप सिंह रीवा जिले में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर सतना आए हुए थे.

मौके पर पहुँची पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने मकान का ताला खुलवाकर जब अंदर छानबीन की, तो कमरे में 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक तो मिल गई, लेकिन पुलिस को मौके पर न तो खून के कोई निशान मिले और ना ही कारतूस का खाली खोखा बरामद हुआ. इसके अलावा किचन के पास रखे दीवान पर खिड़की के टूटे हुए कांच जरूर बिखरे हुए थे.

किराएदारों से पूछताछ और पुलिस की जांच

मामले की तह तक जाने के लिए थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा ने घर के कमरों और किचन की बारीकी से जांच की है. साथ ही, घर में रहने वाले अन्य किराएदारों से भी इस दुर्घटना के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे मकान पर ताला लगवाकर उसकी चाबी अपने पास सुरक्षित रख ली है और हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में विधायक और पुजारी के बीच दक्षिणा का मामला चर्चा में, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Satna News: सतना में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल”

Leave a Comment

और पढ़ें