Mauganj News: मऊगंज में दो मौतों से परिवार में मातम, भतीजे का शव देखकर बड़े पिता ने भी तोड़ा दम
Mauganj News: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सगरा गांव में एक ही परिवार में हुई दो मौतों से शोक का माहौल है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान घायल हुए 32 वर्षीय युवक की मौत के बाद उसके बड़े पिता भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी भी जान चली गई. परिवार में कुछ ही समय के अंतराल पर हुई इन दो घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ट्रैक्टर से गिरने के बाद घर में हुई युवक की मौत
जानकारी के मुताबिक, सगरा गांव निवासी लालेन्द्र सिंह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर से अष्टभुजा धाम गए थे. रास्ते में ट्रैक्टर से गिरने के कारण उन्हें अंदरूनी चोटें आईं. बताया गया कि घटना के बाद उनके साथी उन्हें घर छोड़कर चले गए. रात में घर पर ही उनकी मौत हो गई.
भतीजे का शव देखकर बड़े पिता की बिगड़ी तबीयत
लालेन्द्र सिंह के घर के पास ही उनके बड़े पिता कृष्ण कुमार सिंह रहते थे. सुबह जब उन्हें भतीजे की मौत की जानकारी मिली, तो वे घर पहुंचे. भतीजे का शव देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही 84 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह की भी मौत हो गई. एक युवा सदस्य और परिवार के बुजुर्ग की एक के बाद एक मौत से घर में शोक छा गया.
गांव में पसरा मातम
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, लालेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया, जबकि कृष्ण कुमार सिंह के परिवार के कुछ सदस्य बाहर होने के कारण उनके पहुंचने के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाना तय हुआ. इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर और बाइक स्टंट से बढ़ी परेशानी, कार्रवाई की तैयारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










